सोलन : नालागढ़ पुलिस की एसआईयू टीम ने एक रिहायशी मकान से 10 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एसआईयू टीम ने नानोवाल टपरियां गांव में अशोक कुमार के रिहायशी मकान में छापा मारा। इस दौरान मकान से 10.256 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।