कुल्लू : पुलिस ने पतलीकूहल के पास एक नाइजीरियन को बिना वीजा और पासपोर्ट के गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पतलीकूहल के पास एक नाइजीरियन घूम रहा था। पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो पुलिस ने जब उसके बारे में जानकारी ली तो उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा।
हालांकि उक्त नाइजीरियन का कहना था कि उसका पासपोर्ट और वीजा उसके वकील के पास है। मगर वह इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि उक्त नाइजीरियन की पहचान अनायो सैंपल निवासी ऑनियन स्ट्रीट वार्ड बैंक सिटी नाइजीरिया के रूप में की है, जो दिल्ली के छतरपुर निवासी मुनीष के साथ मनाली जा रहा था।