सोलन : कंडाघाट श्मशानघाट में काम कर रहे एक मजदूर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंडाघाट बाजार के लोगों द्वारा श्मशानघाट के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा था। श्मशान भूमि पर टाइल्स लगाई जा रही थी।
अचानक देर शाम टायल लगाते समय हृदय गति रुकने से एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने उसे कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिकंदर (35) निवासी अम्बेदकर नगर यूपी के रूप में हुई है।