नाहन (एमबीएम न्यूज): रामपुर जट्टान की एक गर्भवती महिला की 108 कर्मियों ने जान बचाई। शनिवार को 24 वर्षीय अरोपना को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव वेदना से पीडि़त महिला ने 108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले एक बच्ची को सडक़े के किनारे जन्म दे दिया। हालांकि नवजात सुरक्षित था। मगर पीडि़ता के प्रसव के दौरान रक्तस्राव थमने का नाम नहीं ले रहा था। इससे महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
मौके पर पहुंचे 108 के ईएमटी विनोद चंदोला ने महिला की नाजुक स्थिति को काबू करने के लिए सबसे पहले प्लेसेंटा डिलीवर करवाया। बीपी व पल्स चैक करने के बाद 108 के कर्मियों ने ईआरसीपी के डाक्टर से फोन पर सहायता ली। डाक्टर के निर्देशों के अनुसार ईएमटी विनोद ने एंबुलेंस में ही महिला का उपचार किया।
पीडि़ता की नाजुक हालत को देखते हुए पायलट देवेंद्र व ईएमटी विनोद ने महिला को एंबुलेंस से रीजनल अस्पताल नाहन पहुंचाया। अस्पताल में महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। मौके पर महिला को मिले उपचार व 108 एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।