कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली के पाण्डू रोपा से तीन लोगों को रैस्क्यू किया गया है, जिनमें एक की मौत होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि दूरभाष द्वारा ग्राम पंचायत वशिष्ठ ने सूचना दी थी कि गांव से ऊप्पर पहाड़ी की तरफ पाण्डु रोपा में तीन व्यक्ति है, जिन में से एक व्यक्ति चलने की हालत में नहीं है। इसके बाद हैडकांस्टेबल राजेश कुमार अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ पाण्डु रोपा पहुँचे।
काफी कोशिशों के बाद तीनों व्यक्तियों को उपचार हेतु मनाली अस्पताल लाया गया है ,इसमें होशियार सिंह निवासी गॉव कंडालू निवासी जोगिंदर( 38) साल की देर रात मौत हो गई। भूप सिंह व रोहित की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक भूप सिंह ने अपने घोड़े चराने के लिए पाण्डु रोपा के जंगल में छोड़े थे, होशियार(मृतक ) व रोहित इसके साथ पाण्डु रोपा गए थे।घटना शनिवार की है।