शिमला : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल कलराज मिश्र का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश भारत के राष्ट्रपति के राष्ट्र को सायं 7 बजे सम्बोधित करने के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा।
इस प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का प्रदेश वासियों के नाम संदेश प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश एफएम शिमला, एफएम हमीरपुर, एफएम धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रीले केन्द्रों से भी प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन शिमला से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संदेश 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे प्रसारित किए जाएंगे। यह संदेश अन्य टेलीविजन चैनल्स पर भी 14 अगस्त को सायं 8 बजे के बाद प्रसारित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी केबल टीवी नेटवर्क पर भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण होगा।