हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जेई के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जेई (सिविल) के पद हेतु साक्षात्कार 5 व 6 अक्तूबर को होंगे, जबकि जेई (इलैक्ट्रिकल) हेतु साक्षात्कार 6, 7, 8 व 9 अक्तूबर को लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार हमीरपुर कार्यालय में ही आयोजित होंगे। सचिव ने कहा कि उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। बावजूद इसके किसी अभ्यर्थी को पत्र नहीं मिलता है तो वह कार्यालय के दूरभाष 01972-221841 व 222204 पर संपर्क कर सकता है अथवा बोर्ड की वैबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।