कुल्लू : लगघाटी के बढ़ई की एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे सूचना मिलने के बाद परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल लाया। लेकिन वहां महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 47 वर्षीय डोलमा देवी पत्नी शेर सिंह निवासी लगधारी बढ़ई घर पर अकेली थी।
रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हाेने पर महिला ने अपनी मां को फोन पर सूचना दी। मां ने उसके घर पहुंचकर देखा तो महिला को उल्टी हो रही थी। मां ने तुरंत अपने बेटे को फोन किया और उसके बाद डोलमा को वे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।