सोलन :
जनपद के कंडाघाट उपमंडल के पड़ोधा में एक व्यक्ति की ढांक से फिसलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल ढांक की तरड़ गिर गया था। इसे ढूंढ़ने ही सड़क से नीचे उतरा था। मृतक की पहचान रोपड़ के रहने वाले बब्बल के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक आरिफ कंपनी में डंपर चलाने का काम करता था। हादसे में मृतक लगभग 500 फ़ीट गहरी खाई में गिरा। पुलिस व होमगॉर्ड के जवानों को शव को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।