एमबीएम न्यूज/चंबा
जिला के भटियात विस क्षेत्र के कल्याण सिंह ने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। समोआ देश के एपिया में आयोजित जूनियर कॉमनवैल्थ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कल्याण ने सिल्वर मैड़ल झटका है। कल्याण की इस कामयाबी पर जिला चंबा में खुशी की लहर है। सिल्वर मैडल विजेता कल्याण का भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल व अन्य लोगो ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कल्याण भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारागढ़ का रहने वाला है और कड़ी मेहनत कर यह कामयाबी कल्याण ने हासिल की है। विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि कल्याण सिंह निश्चय ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी विफल नहीं जाती और कल्याण ने यह दर्शा दिया है।
Latest
- नाहन में नरेंद्र मोदी का बड़ा चौक से चौगान तक का सफर, 34 साल बाद प्रधानमंत्री की होगी मौजूदगी
- नाहन : माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया का गहनता से करें अवलोकन : जंग बहादुर
- मैंने सिगरेट व ड्रग्स पीकर किताबों में नहीं पढ़ी गरीबी, हकीकत में देखी है
- PM मोदी को देखने के लिए नाहन में उत्साह, पहुंचेंगे 45 से 50 हजार लोग : बिंदल
- हरियाणा में भाजपा की हालत पतली, रोहतक व सिरसा सीट पर कांग्रेस मार सकती है बाजी