वी कुमार/मंडी
घूमाने के बहाने होटल में ठहराकर शातिर ने साढ़े 15 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी व पीडि़ता एक दूसरे को पहले से जानते थे। रविवार को आरोपी पीडि़ता को घूमाने के बहाने सरोआ ले गया। यहां आरोपी ने रविवार दिन को ही सरोआ में एक होटल बुक किया और नाबालिग से दुष्कर्म किया।
इसके बाद जब पीडि़ता अपने घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। जिस पर परिजनों संग पीडि़ता महिला पुलिस थाना मंडी पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मैडिकल करवा लिया है जबकि आरोपी अजय कुमार पुत्र नंद लाल निवासी शेरड़, सुंदरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। मामले में एसएचओ महिला पुलिस थाना रीता शर्मा जांच कर रही है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें