एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
सोलह सिंगी धार के गांव कोट की 40 वर्षीय महिला सरेशना कुमारी पत्नी दुनी चंद ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों ने उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय पर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में थाना प्रभारी जगदीश चंद से जब जानना चाहा तो उन्होंने बताया की कोट गांव की महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला को जिला मुख्यालय हमीरपुर रैफर कर दिया गया है।
Latest
- शिमला में जमीन की फर्जी जमाबंदी से ले डाला 9 लाख का लोन, FIR दर्ज
- भूरेश्वर महादेव मंदिर कवाग धार में शिव महापुराण संपन्न, भंडारे में सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
- हिमाचल के कॉलेजों में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स लागू करने को नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
- शिमला के जुब्बल में भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो, रोहडू के दो लोगों की मौत
- किन्नौर में बोले नेता प्रतिपक्ष,”मैं होता CM तो राज्यसभा की हार के बाद देता इस्तीफा”