एमबीएम न्यूज़/नाहन
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव शिवी चौहान को संगठन ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। चौहान को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें हरियाणा प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली के करीबी माने जाने वाले शिवी चौहान मूलत: नाहन विधानसभा क्षेत्र के आम्बवाला गांव के साधारण परिवार के रहने वाले हैं। अपनी नियुक्ति के बाद शिवी चौहान ने कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
शिवी चौहान ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी सिरिनिवास व प्रभारी जगदेवगागा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली व प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह बाली व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया है।
उल्लेखनीय है कि शिवी चौहान एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। वह संगठन में नाहन युवा कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह आम्बवाला व सैनवाला पंचायत के उप प्रधान रह चुके है। छोटी सी उम्र में शिवी ने कई अहम मुकाम हासिल किए हैं। शिवि चौहान राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस में यह पद पाने वाले सिरमौर के पहले युवा नेता है। शिवि चौहान ने इस जिम्मेदारी के लिए विशेष तौर पर अपने मार्गदर्शक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली और प्रदेश कांग्रेस महासचिव आरएस बाली का धन्यवाद किया।