जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
जनजातीय क्षेत्र किन्नौर जनपद की ऊंची चोटियों पर ट्रैकर्स के दो दलों के फंसे होने की खबर है। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक कोलकात्ता का रहने वाला था। ट्रैकिंग दल के तमाम सदस्य पश्चिम बंगाल के बताए गए हैं। अन्य दल में उत्तराखंड के चार ट्रैकर्स हैं। एक ट्रैकर के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी आ रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक सात सदस्यीय दल रोहडू के रूट से बरवा दर्रे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक सदस्य की मौत हो गई है। जानकारी यह भी दी जा रही है कि गंभीर रूप से घायल को सांगला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ ले जाया गया है। उत्तराखंड के दल के रूपिन दर्रे पर फंसे होने की सूचना है। तलाश में आईटीबीपी की टीम रवाना की गई है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी तलाश में जुटे हुए हैं।
कल्पा के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संचार सुविधा सही न होने की वजह से ट्रैकर्स की संख्या को लेकर संशय है।