नितेश सैनी / सुंदरनगर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 14 मई (मंगलवार) को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी और मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्यासी आश्रम शर्मा के साथ अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी।
जानकारी देते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनितिक तौर पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव प्रचार करेगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा की सुंदरनगर पहुँचने पर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया जायेगा। प्रियंका हेलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुँचेगी जहा से खुली जीप में रोड शो के माध्यम से जवाहर पार्क पहुँचेगी और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी।
सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी की इस रैली का जबाब पीएम मोदी की मंडी में हुई रैली से दिया जायेगा। इस रैली के बाद सभी कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार होगा। जहाँ जहाँ देश भर में प्रियंका गांधी रैलीयों को संबोधित कर रही है,वहाँ पर उन्हें देखने के लिए भारी सख्या में भीड़ इकठा हो रही है। सोहन लाल ठाकुर ने कहाँ कि मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्ष में देश की जनता के साथ छल किया है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने