एमबीएम न्यूज़/ नाहन
पिछले विधानसभा चुनाव में रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लडे पूर्व विधायक हिरदा राम दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनकी घर वापसी सीएम जय राम ठाकुर के प्रयासों से हुई हैं। पिछली दफ़ा हिरदा राम निर्दलीय चुनाव लड़कर 12000 के क़रीब लीड ले गए थे।
भाजपा उम्मीदवार बलवीर सिंह को हिरदा राम की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब उनकी वापसी से भाजपा को कितना फायदा मिलेगा यह भविष्य के गर्भ में है। उनके पार्टी से निष्कासन के बाद उनके साथ जुड़े समर्थकों को भी भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया था। अब उनके समर्थकों को भी भाजपा में वापसी की आस बंधी है।