अनिल छांगू/कांगड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह काकू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जाता है कि अरसे से पूर्व विधायक अपना नया ठिकाना ढूंढ रहे थे। ज्वालामुखी के भड़ोली जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विधायक का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सरकार में कुछ समय के लिए पूर्व विधायक को मुख्य संसदीय सचिव का ओहदा भी दिया गया था। बताया जाता है कि जीएस बाली से करीबी रहने के बाद पूर्व मंत्री वीरभद्र सिंह से उनकी दूरियां बन गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले पवन काजल की कांग्रेस में एंट्री हो गई।
इससे पूर्व विधायक हाशिए पर चले गए थे। दीगर है कि पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र से ही ताल्लुक रखते हैं।