एमबीएम न्यूज़/ धर्मशाला
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें की आज नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। भारी दल-बल के साथ पवन काजल ने जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कांगड़ा संदीप कुमार के पास अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा उनके साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल रहे। इससे पहले पवन काजल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ रोड शो भी किया। गौरतलब है की कांगड़ा सीट कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।
पवन काजल को उनका खास सिपाहासलार माना जाता है। उनकी टिकट भी वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही क्लियर हुई थी। टिकट की घोषणा होते ही पवन काजल ने वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद देते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले थे। गाहे-बगाहे वीरभद्र सिंह पवन काजल की जीत को लेकर आश्वस्त दावे करते भी मीडिया रिपोर्ट्स में छपते रहते हैं। पवन की जीत-हार उनकी नाक का सवाल बनी हुई है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी