एमबीएम न्यूज/नाहन
कांगड़ा क्रॉस कंट्री में सिरमौर के धावकों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने 48 किलोमीटर की दौड़ को 3 घंटे 41 सैकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्यांग वीरेंद्र सिंह ने 32 किलोमीटर की दौड़ को 2 घंटे 26 मिनट में पूरा कर चौथा स्थान अर्जित किया है।
अहम बात यह है कि दिव्यांग होने के बावजूद वीरेंद्र सिंह के हौंसले बुलंद हैं। धावकों की सफलता पर सिरमौर में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि चायल रन में भी दिव्यांग वीरेंद्र ने सामान्य श्रेणी के धावकों को पछाड़ कर छठा स्थान अर्जित किया था।