अमरप्रीत सिंह/सोलन
उपमंडल नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ के भुड़ गांव का है, जहां एक प्रवासी व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीड़ित व्यक्ति सड़क पर ही बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को पहले नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है। पीजीआई चंडीगढ़ में पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है।