एमबीएम न्यूज़/शिमला
प्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी मामराज पुंडीर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। निर्वाचन आयोग को पार्टी की ओर से लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है, कि मामराज पुुंडीर राज्य शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद वह राजनीतिक गतिविधियों में सम्मलित हो रहे हैं । सतारूढ़ भाजपा सरकार के पक्ष में खुलकर प्रचार कर रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि यह राज्य सरकार की सेवा पुस्तिका में जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। प्रदेश कांग्रेस ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है, कि मामराज पुंडीर अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी खुलेआम भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रजनीश किमटा ने बताया कि शिक्षा मंत्री के ओएसडी के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही उन्हें तत्काल ओएसडी के पद से हटाने का भी आग्रह किया है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर