एमबीएम न्यूज़/नाहन
शिलाई विधानसभा से सुनील चौहान को कांग्रेस सोशल मीडिया की बागडोर सौंपी गई है। इससे पहले सुनील चौहान सिरमौर में कांग्रेस सोशल मीडिया की पांच साल से कमान संभाल रहे थे। उनके काम को देखते हुई उन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने शिमला लोकसभा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व विधायक हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल कांग्रेस कमेटी महासचिव आरएस बाली, सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी व हिमाचल प्रदेश के तेज तर्रार कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, कफोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मामराज ठाकुर के साथ हिमाचल के तमाम शीर्ष नेताओ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।
सुनील चौहान का कहना है जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी व लग्न से निभाएंगे।