अंकुश ड़ोभाल/ शिमला
राजधानी का जाना माना चेहरा व युवा नेत्री डॉ किम्मी सूद को आईआईएफएस द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ सूद नगर निगम में बेनमोर वार्ड से पार्षद भी हैं। इस सम्मान कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि राष्ट्रीय विजेताओं में डॉ किम्मी सूद प्रदेश से सम्मान प्राप्त करने वाली अकेली महिला हैं। उन्होंने इस सम्मान का विशेष श्रेय अपने पति मोहित सूद और परिवार के सदस्यों के साथ मित्रों को दिया है। डॉ किम्मी सूद को मिला यह सम्मान राजधानी ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर