अमरप्रीत सिंह/ सोलन
कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण के दौरान जाबली के सनवारा में भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालांकि ट्रैफिक को वन वे करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अंतिम समाचार तक व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी।
बताया जा रहा है कि कसौली की तरफ से ट्रैफिक को डाइवर्ट करने की भी कोशिश हो रही है। हाईवे पर एकत्रित हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने में 4-5 घंटे का वक्त लग सकता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भूस्खलन की आशंका के चलते जाबली स्कूल को अनसेफ घोषित किया गया था।