एमबीएम न्यूज़/शिमला
प्रदेश महिला पत्रकार संघ की बैठक आज शनिवार को शिमला स्थित आशियाना में आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्यकारीणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए हिम नारी शक्ति की संपादक लवलीन थरमाणी को अध्यक्ष पद की कमान सर्वसम्मति से सौंपी गई है।
महिला पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी
प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर दैनिक भास्कर शिमला की पत्रकार जया शर्मा, प्रदेश महासचिव पद पर उत्तम हिन्दू नाहन की पत्रकार अंजली त्यागी, आदर्श हिमाचल न्यूज की संपादक टीना ठाकुर को कोषाध्यक्ष, हिन्दी मिलाप मंडी की पत्रकार सोनिया शर्मा को सचिव, रमा ठाकुर को संयुक्त सचिव, रेशमा कश्यप को प्रैस सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश महिला पत्रकार संघ की अध्यक्षा लवलीन थरमाणी ने कहा कि महिला पत्रकार संघ एक मजबूत पत्रकार संघ है अब इसमें ऐसी महिला पत्रकारों को भी जोड़ा जाएगा जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया है और समाज सेवा की है। उन्हें भी एक सहयोगी सदस्य के रूप में संघ में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं व युवतियां लिखने में रूची रखती है और जिनका रूझान साहित्य के क्षेत्र में रहता है, उन्हें भी महिला पत्रकार संघ में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों को सरकार की ओर से क्या-क्या सुविधाएं मिलनी चाहिए इस बारे में आचार सहिंता के बाद प्रदेश सरकार ज्ञापन देकर जोरदार मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविषय में महिला पत्रकार राहत कोष का खाता बनाया जाएगा ताकि किसी विपदा के समय महिला पत्रकार की आर्थिक मदद की जा सके।
नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रैस क्लब शिमला के अध्यक्ष धनजय शर्मा, महासचिव हेडली, मीडिया मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुल्लवी, महासचिव तारा चंद थरमाणी, जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह पाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमिन्दर अरोड़ा ने बधाई दी है।