एमबीएम न्यूज/नाहन
मंगलवार सुबह धौलाकुआं में पुलिस ने घर के बरामदे से 25 वर्षीय महिला भारती देवी के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हो पाया। छानबीन में मामला आत्महत्या से जुड़ा पाया गया है।
दरअसल सुबह माजरा पुलिस को सूचना मिली थी कि भारती देवी की संदिग्ध मौत हुई है, जिसके शव के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बरामदे से शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब भेजा गया। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि एक निजी क्लीनिक में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर वापस पहुंचा दिया गया। पुलिस ने मायके व ससुराल पक्ष के बयान कलमबद्ध किए हैं। इसमें किसी ने भी कोई शक नहीं जाहिर किया है। यही बात सामने आई है कि महिला ने आत्महत्या की है। लिहाजा पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि की है।