जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
ग्लेशियर की चपेट में आने से लापता कुल्लू के निरमंड के विदेश ठाकुर को वीरवार शाम सैन्य सम्मान के साथ जाखड़ी में पुष्पांजलि भेंट की गई। पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव ले जाया जाएगा। स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग या फिर सड़क मार्ग से ले जाएगा। लेकिन इतना जरूर पता चला है कि दूसरे सैनिक अर्जुन के पार्थिव शरीर को कल सुबह 8 से साढे़ 8 बजे के बीच कठुआ हेलीपैड पर हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा।
वीरवार दोपहर बाद मौसम खराब हो जाने की वजह से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था को लेकर भी संशय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने की वजह से नालागढ़ उपमंडल के राजेश ऋषि का पार्थिव शरीर भी सड़क मार्ग से घर लाया गया था।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल