एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
जिला के शटाणग में तीन दिवसीय फागली उत्सव का आगाज लोट नामक स्थान से हो गया है। यह स्थान कुल्लू जिला की कोठी महाराजा और फाटी बाराहार में पड़ता है। इस उत्सव का आगाज देवता नारायण के आगमन से हुआ।
इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने मेले में शिरकत की और देवी देवताओं का आर्शीवाद लिया। यह फागली उत्सव तीन दिनों तक चलेगा जिसमें लोट, शटाणग, बआगे, मौलाआगे नामक स्थानों में देव परंपराओं का निर्वाहन किया जाएगा। देवता नारायण और जोगणी सोलह सुरगणी के कारदार बहादुर सिंह, सरबरा, लाल सिंह मुख्य गुर सुखचंद और छह अन्य गुर जोग राज, प्रेम सिंह, शिव चंद, परस राम, खिम चंद, मान चंद, भंडारी शिव राम ने बताया कि यह उत्सव सदियों से मनाया जा रहा है। फागली उत्सव के दौरान देवी देवता सालभर की भविष्यवाणी करते हैं और सुख समृद्धि का वरदान भी देते हैं।