जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
जिला किन्नौर के कल्पा दाखो में शनिवार देररात्रि आगजनी का मामला प्रकाश में आया है। इस आगजनी से कल्पा निवासी सुख देव नेगी का लकड़ी का दो मंजिल 8 कमरे का मकान व एक कठार जलकर राख हो गया है। इस आगजनी में इकट्ठा किया अनाज, ओगला, फफरा ‘मक्की व जीरा, धनिया जलकर राख हो गया।
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में इस आगजनी की घटना में लाखो का नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों ने मकान के साथ लगते हुए अन्य मकान व सेब के बगीचे को बचाया गया अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था।
खबर की पुष्टि करते हुए एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि दो मंजिला व कठार को आगजनी से नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 4 घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। आसपास के घरों और सेब के पेड़ों को आग से बचाया गया। प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्ति को 10000 की तत्काल राहत प्रदान की जा रही है।