वी कुमार/मंडी
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर में मिनी जलेब निकाली गई। देवताओं की अगुवाई में निकाली गई यह जलेब राज माघोराय के मंदिर से बाबा भूतनाथ मंदिर तक निकाली गई। इस मौके पर बाबा भूतनाथ के मंदिर में डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने पूजा अर्चना की व भोलेनाथ से सबकी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। इस मौके पर किए गए हवन पाठ में शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया व भगवान शिव का आशीवार्द लिया।
इसके उपरांत डीसी मंडी ने माघोराय मंदिर के पास भी पूजा अर्चना की। इसके साथ ही टारना जा कर बड़ा देव कमरूनाग की पूजा अर्चना कर भगवान से सबकी लभाई की प्रार्थना की। वहीं छोटी काशी मंडी के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग बडी तादात में भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे। इसके साथ ही बाबा भूतनाथ के मंदिर में लोग सड़क तक लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
शिवरात्रि के इस उपलक्ष्य पर डीसी ने सभी को महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं पर श्रद्धालुओं का कहना है कि इस त्यौहार का उन्हे वर्ष भर इंतजार रहता है। श्रद्धालु बडी ही श्रद्धा और प्रेम से इस पर्व को मनाते हैं। इस दौरान कोई हाथों में बिल पत्र लिए तो कोई जल लिए अपने अराध्य को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर