अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
हिमाचल कुश्ती संघ ने पहलवान बलबीर सिंह को टीम का कोच नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश पहलवान ने बताया कि बलवीर सिंह इस समय हनुमान अखाड़ा लखनपुर में अखाड़े के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाए दे रहे है। कोच बलवीर सिंह से बातचीत में बलवीर सिंह ने बताया कि इस बार हिमाचल की कुश्ती की टीम हिमाचल के लिए पदक जीतकर जरूर आएगी। हिमाचल टीम रविवार को दिल्ली से रेल द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गयी।
बलवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल टीम के चयन हेतु ट्रायल घुमारवीं में लिए गए थे उनमें चयन लड़को वह लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर कुश्ती का आयोजन उड़ीसा के कटक शहर में किया जा रहा है। वहीँ इस उपलब्धि पर लखनपुर अखाड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हमारे अखाड़े के कोच आज राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त हुआ है। इसके लिए उन्होंने जगदीश पहलवान का धन्यवाद किया है। जिन्होंने बलवीर सिंह को हिमाचल कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया।
इस मोके पर अखाड़े के महान सचिव रोशन सहगल सम्मी शर्मा केश पठानिया प्रधान उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा कोच अमित नरेश अंकित पंकज जसवीर सिंह आदि सभी मौजूदे रहे।