सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
घुमारवीं विधान सभा के पूर्व विधायक कर्म देव धर्माणी का बुधवार शाम को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय कर्म देव धर्माणी को बाजार में ही हार्ट अटैक आ गया। उनको एक निजि अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कर्म देव धर्माणी 1990 व 2003 में घुमारवीं के विधायक रहे। उसके बाद 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रहे। इनका पार्टी व संगठन को खड़ा करने में महान योगदान रहा है।
कर्म देव धर्माणी के छोटे भाई महेंद्र कुमार धर्माणी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ओएसडी पद पर कार्यारत है। कर्म देव के राजनीति में ठाकुर कश्मीर सिंह व राजेश धर्माणी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे। मन के साफ व सालीन स्वभाव की मृत्यु का समाचार सुनकर सारे इलाके में शोक की लहर दौड गई है।
इस मौके पर घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक रामलाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, पूर्व विधाय कश्मीर सिंह ठाकुर, राजेश धर्माणी, बंबर ठाकुर, रणधीर शर्मा, बीरू राम, किशोर, रीखी राम, केंद्र स्वास्थ्य मंत्री सहित कर्म देव धर्माणी की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। पीडित परिवार को सांत्वना दी है।