नितेश सैनी/सुंदरनगर
सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जैदेवी में एक व्यक्ति के शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार जगदीश कुमार (42) पुत्र जय सिंह निवासी गरटोली ने रविवार शाम को नशे में धुत था। नशे की हालत में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।