सुभाष कुमार गौतम /बिलासपुर
जनपद के अंतर्गत शाहतलाई में आरक्षी प्रकाश चंद व विपन संगम कुमार की टीम ने सुनहाणी के समीप गश्त के दौरान सडक पर जा रहे तीन युवको को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में 5 ग्राम चिटा व 35 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनिय 20,21,29,61,व 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार, अंकुश कुमार (झंडूता) व रजनीकांत बन्याल (बडसर) के तौर पर की गई। डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, गैर कानूनी काम करने वालो को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा।