ज्वाली(कांगड़ा)/अनिल छांगू
पूर्व विधायक,सांसद व पूर्व राजस्व मंत्री रहे डॉ. राजन सुशांत को आज मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 (सम्बद्ध-डेमोक्रेसी फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर डॉ.राजन सुशांत ने मिशन के राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में मिशन के कार्य को ओर गति देते हुए प्रदेश की चारो लोकसभा सीटे जीत कर भाजपा की झोली में देगे,ताकि केंद्र में मोदी सरकार पुनः बनाने के मिशन के लक्ष्य में हिमाचल की ओर से कोई कमी न रहे।
प्रदेश प्रभारी पंकज ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में मिशन का कार्य बहुत अच्छा चल रहा है,लेकिन डॉ. राजन सुशांत जैसे मुखिया मिलने से कार्य निश्चित ही ओर तेजी से बढ़ेगा, उनके 40 वर्षो के संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं को सीखने को मिलेगा। भाजपा के साथ ताल-मेल बिठाकर उनके नेतृत्व में कार्य अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सभी सीटों पर विजय का परचम फहराकर मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाकर राष्ट्र निर्माण में हिमाचल अपना योगदान देगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली से प्रदेश लौटने पर स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता गर्मजोशी से जुट गए है।