नाहन (एमबीएम न्यूज) : ग्राम पंचायत क्यारी के एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। युवक को सांप ने खेतों में कार्य के दौरान काटा। इसके बाद उसके परिजन उसे गंभीर हालत में कसौली अस्पताल ले गए। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामला 21 जुलाई का है।
ग्राम पंचायत प्रधान क्यारी प्रताप सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय सुनील पुत्र जंगवीर सिंह निवासी गांव धगाना, क्यारी 21 जुलाई को दिन के समय अपने खेतों में कार्य कर रहा था। अचानक एक सांप ने सुनील को काट लिया। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। जहां बीते कल उसकी मौत हो गई।
गौरतलब हो कि बीते एक सप्ताह में सांप के काटने का यह चौथा मामला सामने आया है। इससे पहले भी 3 अलग अलग मामलों में 3 महिलाओं को सांप ने काटा है। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि एक महिला का इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है।