एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत पनोह गांव में एक तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर मासूम को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसाहर सोमवार दोपहर बाद ऊना अम्ब रोड पर पनोह के समीप एक कार ने राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे में मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।
बताया जा रहा है कि मोहित बड़सर का रहने वाला है। मोहित पनोह में अपने मामा के घर रहने आया था। इसी दौरान हादसे में मोत हो गई। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया