एमबीएम न्यूज़ /शिमला
नगर निगम के सांगटी वार्ड के उपचुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। इस सीट पर भाजपा की प्रत्याशी मीरा शर्मा ने जीत हासिल की है। मीरा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा चौहान को 44 मतों से पराजित किया। मीरा शर्मा को 622 वोट मिले। जबकि शिल्पा ने 578 वोट हासिल किए। माकपा प्रत्याशी रंजना वर्मा तीसरे नंबर पर ही और उन्हें 488 मतों से संतोष करना पड़ा।
इस वार्ड के लिए शनिवार को ही मतदान हुआ था। 3919 वोटरों वाले सांगटी वार्ड में 1700 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रोचक बात यह है कि साल 2017 के चुनाव में मीरा शर्मा इसी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। बीते सितंबर माह में मीरा शर्मा के अचानक इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हुए। मीरा शर्मा ने उपचुनाव से टीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामा था और भाजपा से उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया।
उपचुनाव में हार से कांग्रेस को करारा झटका लगा है और निगम में उसके पार्षदों की संख्या घटकर 12 रह गई है। वहीं इस जीत से निगम की सता पर काबिज भाजपा और मजबूत हो गई है और अब उसके 20 पार्षद हो गए हैं। जयराम सरकार के 13 माह के शासन में हुआ यह पहला चुनाव था और इसमें जीत मिलने से भाजपाई खुश हैं। कांग्रेस से आई मीरा शर्मा के लिए यह चुनाव जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था, क्योंकि उनको प्रत्याशी बनाने का पार्टी में विरोध भी हो रहा था।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें