एमबीएम न्यूज/शिमला
भारतीय रेलवे वर्ल्ड हैरिटेज रेलवे लाइन कालका-शिमला के सफर को सुहावना बनाने में लगा हुआ है। पहले पारदर्शी कोच की सुविधा के बाद रेस्टोरेंटयुक्त कोच चलाने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच एक ओर अच्छी खबर आई है। रेल यात्रियों को सफर के दौरान हाई स्पीड ब्राडबैंड वाई फाई सुविधा दी गई है। कालका से शिमला के बीच 15 स्टेशन हैं। इसमें से तीन पर पहले से ही सुविधा मिल रही थी। मगर अब इसे बढ़ाकर तमाम स्टेशनों पर कर दिया गया है।
वीरवार को उत्तर रेलवे के अधिकारी ने देश की राजधानी में बताया था कि फ्री वाई फाई की सुविधा बड़ोग, धर्मपुर, गुम्मन कोटी, कुम्हारहट्टी, डगशाई, सुनवारा, टकसाल, कंडाघाट, सलोगड़ा, कनोह, शोघी, तारा देवी, जतोग व समरहिल स्टेशनों पर प्रदान कर दी गई है। यह सुविधा रेलवे वायर के माध्यम से शुरू की गई है। लैपटॉप के अलावा स्मार्ट फोन पर यह सुविधा हासिल होगी। एक यात्री को आधे घंटे के लिए सुविधा मिलेगी। स्मार्ट फोन में जैसे ही वाई फाई के मार्क पर क्लिक किया जाएगा तो रेल वायर का होम पेज ऑटोमेटिक तरीके से ओपन होगा। यहां मोबाइल नंबर दर्ज होगा।
मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। इसकी वैरीफिकेशन के बाद वाई फाई की सुविधा मिलने लगेगी।
Latest
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर
- कांगड़ा से आनंद शर्मा व हमीरपुर से सतपाल रायजादा होंगे कांग्रेस के योद्धा
- कांगड़ा : बलवंत सिंह व अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त