अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
दिल्ली के राजपथ पर आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में हिमाचल प्रदेश प्रथम नौसेना इकाई (एनसीसी) बिलासपुर के तीन कैडेट्स का राष्ट्रीय स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है। चयनित कैडेट्स में डीएवी बिलासपुर से हाल ही में बैस्ट कैडेट चुने गए शिवांश शामिल हैं,जबकि अन्य दो कैडेट्स देशराज व कमलेश राजकीय डिग्री कालेज सरकाघाट गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। चयनित कैडट्स
इसके अलावा अन्य दो कैडेट्स आकाश राणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर और सुमन कुमार राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए कमांडर मोनिका शर्मा ने बताया कि इसमें अंतिम चयन के लिए इन कैडेट्स को पांच विभिन्न प्रकार के शिविरों की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। बच्चों की कड़ी मेहनत के कारण ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। यह शिविर हिमाचल तथा अन्य तीन शिविर एनसीसी अकैडमी रोपड़(पंजाब)में आयोजित किए गए।
Latest
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत