एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
जिले में सुजानपुर सीमा के साथ लगते सुजानपुर-आलमपुर पुल के पास दो प्राइवेट बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बसों में सवार लगभग 25 यात्री घायल हो गए। दोनों बसों के बीच हुई इस टक्कर का कारण कोहरा और आग से उठने वाला धुआं बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के से सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया।
दुर्घटना में घायल हुए दोनों बसों के ड्राइवर सतीश कुमार और उधम सिंह ने कहा जैसे ही वे बस लेकर ब्यास पुल के नजदीक ख्वाजा मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ लोगों ने आग जला रखी थी। आग का धुआं और धुंध इतनी ज्यादा थी कि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते दोनों बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों के साथ अध्यापकों, मजदूर वर्ग एवं रोजमर्रा के कार्य के लिए सुजानपुर आने वाले लोगों को चोटें आई हैं।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें