एमबीएम न्यूज/कांगड़ा
बीजेपी सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में शाहपुर के विकास को रोक कर रख दिया है। शाहपुर के लिए कोई भी नई योजना या नया कार्यालय सरकार नहीं दे पाई। यहां तक कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने धारकंडी क्षेत्र की जनता को जो 108 एम्बुलेंस दी थी। वह भी आजकल शाहपुर में है। यह आरोप युवा कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने लगाए है।
केवल सिंह पठानिया रविवार को धार कंडी क्षेत्र की रुलेड पंचायत के मौरच्छ गांव में बूथ स्तरीय बैठक कर रहे थे। जिसमें बूथ के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और धार कंडी क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। बैठक में पठानिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने शाहपुर हल्के के विकास को बिल्कुल रोक कर रख दिया है। सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जनता को चलना मुश्किल हो गया है।
पठानिया ने कहा कि आज तक जो भी शिलान्यास या उद्घाटन किए वह सभी कांग्रेस सरकार की ही देन थी। पठानिया ने इसकी कड़ी निंदा की और धार कंडी की जनता की सेवा के लिए 108 एम्बुलेंस को धार कंडी में ही लगाने की मांग की है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्म सिंह, सुशील शर्मा, राजिंदर शर्मा उपप्रधान, प्रताप जरयाल, बिहारी लाल सुरेश कुमार, जोगिंदर सिंह, पपु राम, ओम प्रकाश, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने