एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
शिम गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली थाना में घटना को लेकर मामला दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी तेज राम उर्फ तेजू गांव शिम ने आज अपने घर में फंदा लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई है। जब महिला ने फंदा लगाया, उस समय मृतका के सास-ससुर घर से बाहर गए हुए थे और उसका पति भी कुल्लू गया हुआ था।
घर पर मृतका की 5 वर्षीय बेटी ही थी। ग्रामीणों को इस घटना का पता तब चला जब पांच वर्षीय बेटी रोती हुई गांव में निकली। लोगों ने जब उसके घर आकर देखा तो महिला फंदे से झूल रही थी। उधर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल