एमबीएम न्यूज़/ऊना
हॉकी हिमाचल के तत्वाधान में सोमवार को इंदिरा मैदान ऊना में हिमाचल पुरुष हॉकी के राज्यस्तरीय मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि हॉकी ऊना के अध्यक्ष व प्रदेश के संरक्षक एवं हिमाचल भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीन दिवसीय मुकाबले में प्रदेश की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मुख्यातिथि हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि हॉकी में हिमाचल ने कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी की नर्सरी के रूप में ऊना को पहचाना जाता है। जहां एस्ट्रो टर्फ के बनने से हॉकी की खेल गतिविधियों को अंतराष्ट्रीय मापदंडो के अनुसार चलाने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों में बेहतर वातावरण देेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व बेहतरीन काम किया जा रहा है। नई खेल नीति बनाने की ओर भी खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए ईनामी राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
वहीं सरकारी नौकरी में आरक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेलें और भविष्य में हिमाचल का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रयास करें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का की मेजबानी ऊना को मिली है। खिलाडिय़ों को बेहतर व्यवस्थाएं मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला हॉकी इंडिया के महासचिव सुमित शशर्मा, राज्य सचिव हॉकी इंडिया राजेश पठानिया, दूरसंचार मंडल प्रबंधक सुनील पुरी, राजन सहोड़, मोहित बेदी, खामोश जैतिक, राहुल देव शर्मा, सुखविंदर सिंह, धीरज, अश्वनी, शुभम सैनी, उदय ठाकुर, अनिल कुमार, मदन पूरी, कैप्टन चरण दास, ऋषि मैहन, जगदीश राम, जुडो कोच कुलदीप शर्मा, राजा मल्होत्रा, कोच आशीष सेन, राकेश सामा, हरगोबिंद, प्रेम ठाकुर, सतरूप परिहार व सुमन पुरी उपस्थित रही।
सिरमौर को हरा ऊना पहुंचा अगले दौर में….
प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रथम मैच बिलासपुर व सोलन के मध्य हुआ, जिसमें सोलन की टीम 3-1 से विजेता रही। सिरमौर व ऊना के मुकाबले में ऊना ने 9-2 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबला मंडी व लाहौल स्पिति के मध्य खेला गया, जिसमें मंडी की टीम ने 7-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का अंतिम मैच कांगड़ा व बिलासपुर के मध्य खेला गया। इसमें कांगड़ा ने 3-2 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
Latest
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी