एमबीएम न्यूज़/नाहन
नाहन शहर की अनन्या ठाकुर का चयन 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनन्या ठाकुर की प्रदेश में इस वर्ष रैंकिग दूसरी है। अनन्या ठाकुर ओडिसा के कटक में 4 से 9 जनवरी से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रतिनिधित्व करेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें अनन्या ठाकुर का चयन महिला ओपन महिला वर्ग में हुआ है। गर्व की बात यह है कि अनन्या की उम्र अभी मात्र 16 वर्ष है।
इससे पहले अनन्या सोनीपत में होने वाली युवा वर्ग 18-21 प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। छोटी उम्र में वरिष्ठ प्रतियोगिता में भाग लेकर अनन्या ने शहर के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। इससे पहले भी अनन्या ठाकुर दो नेशलन खेल चुकी हैं। इसके अलावा नाहन शहर के प्रभव देव का चयन भी सोनीपत हरियाणा में 25 दिसंबर से आयोजित होने वाली 80वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।वह 4 जनवरी से कटक ओडिसा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती