एमबीएम न्यूज़/शिमला
राफेल लड़ाकू विमान मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है, जिसके बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजधानी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए संसद और देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्हें लोकसेवक के पद से तुरंत मुक्त कर देना चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि छह महीने तक कांग्रेस नेताओं ने पूरे देश की जनता को गुमराह किया और सेना के मनोबल को गिराया। इसके लिए राहुल व सोनिया देश से माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा द्वारा आज कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बाद में भाजपा नेताओं ने उपायुक्त अमित कश्यप के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल