एमबीएम न्यूज़/शिमला
राजधानी में नाबालिगों से दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। ढली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता स्कूली छात्रा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुराचार का आरोपी पीड़िता का सगा मौसा है। वह पिछले करीब नौ महीनों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हुई। आरोपी अधेड़ उम्र का है।
पीड़िता के भाई की शिकायत पर मंगलवार देर शाम ढली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पॉस्को एक्ट के सेक्शन 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया। तत्काल कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता का 53 वर्षीय मौसा मार्च 2018 से उसके साथ दुराचार कर रहा है। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अब रिमांड पर लेने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।