वी कुमार/मंडी
सच्ची लगन व बड़ो का आशीर्वाद साथ हो तो कामयाबी आपके कदम चूमती है। होनहार प्रषुम्न देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एंजेसी “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन” (इसरो) में सेवाएं देने के लिए चयनित हुआ है। प्रषुम्न का चयन एमटेक की पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट में हुआ है। पिता भारतीय जीवन बीमा निगम मंडी में विकास अधिकारी हैं। जबकि माता ऋतु सुमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है।
बेटे की कामयाबी के बारे में माता-पिता ने बताया कि वह बचपन से ही इस क्षेत्र में जाने का लक्ष्य लिए हुए था और उसके इस रूझान को देखते हुए उसके नाना प्यार से उसे डॉ. अब्दुल कलाम के नाम से पुकारते थे। प्रषुम्न की प्रांरभिक शिक्षा जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के आईटीबीपी पब्लिक स्कूल में हुई थी। जबकि उसके बाद उसने सरस्वती विद्या मंदिर व डीएवी पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। पढऩे में अव्वल होने के चलते प्रषुम्न चयन आईआईटी के लिए हो गया। इसके बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक और फिर एमटेक करते हुए प्रषुम्न का चयन इसरो के लिए कैंपस प्लसेमेंट हो गया।
प्रषुम्न अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व समस्त शिक्षकों को देते हैं। जिनकी शिक्षा व मार्गदर्शन के कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है। इसरो के लिए चयनित हो जाने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती