एमबीएम न्यूज़/बद्दी
प्रदेश महिला इंटक ने महिला सशक्तिकरण की राह पर चलते हुए 7 जिलों व 2 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए नियुक्तियां की हैं। महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष चंद्रा ठाकुर ने इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित व महामंत्री मंहिमन चंद्र के दिशा निर्देशों पर विभिन्न नियुक्तियां की हैं।
जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया कि महिला इंटक प्रदेशाध्यक्ष चंद्रा ठाकुर ने प्रदेश की राजधानी शिमला की जिलाध्यक्ष की कमान बबीता को सौंपी है। जबकि सुनीता चौहान को बिलासपुर, निर्मला चौहान को मंडी, सीता ठाकुर को कुल्लू, अंजना अटवाल को ऊना, हेम लता को सोलन व सपना को हमीरपुर महिला इंटक के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। चंद्रा ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा रश्मी शर्मा को कुल्लू विधानसभा की अध्यक्ष व वीना भारती पंचायत प्रधान मंगलौर को बंजार विधानसभा की अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
चंद्रा ठाकुर ने बताया कि जल्द की पूरे प्रदेश में महिला इंटक का विस्तार किया जाएगा और बाकी बचे जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। चंद्रा ठाकुर ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और महिला इंटक को मजबूत किया जाएगा। चंद्रा ठाकुर ने कहा कि इंटक देश का पहला ऐसा मजदूर संगठन है जिसने संगठन में महिलाओं को अधिमान दिया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया कि वहीं निर्मला चौहान प्रदेश महामंत्री एंव जिलाध्यक्ष मंडी ने ब्लाक स्तर पर नियुक्तियां की हैं। जिला मंडी के तहत करसोग ब्लाक से कौरां देवी को ब्लाक अध्यक्ष व सुंदरनगर से मीना शर्मा को इंटक महिला ब्लाक अध्यक्ष तैनात किया गया है। निर्मला चौहान ने बताया कि मंडी जिला में संगठन की मजबूती के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है अन्य ब्लाकों में जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें