अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
केन्द्र सरकार द्वारा प्रोटीन की खुराक के लिए राष्ट्रीय मिशन के अन्तर्गत ‘एक दिवसीय मछुआरा सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश गोबिंद सागर जलाशय में स्थित पियुंगलि तहसील झंडूता में 27 नवम्बर को आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री विरेन्द्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
इसके साथ ही हमीरपुर संसदीय क्षत्र के सांसद अनुराग ठाकुर बतौर अध्यक्ष शिरकत करेगें इस मौके पर झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल भी उपस्थित रहेंगे। इस एक दिवसीय मछुआरा सम्मेलन में गोबिंदसागर जलाशय में मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़ी मत्स्य सहकारी सभाओं के सदस्यों से चर्चा की जाएगी तथा उन्हें विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मछुआरों को आ रही दिक्कतों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी! इस सम्मेलन में गोबिंदसागर जलाशय की 34 मत्स्य सहकारी सभाओ के लगभग 1000 मछुआरे भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए निदेशक एवं प्रारक्षी, मत्स्य सतपाल मेहता ने बताया कि इस वर्ष गोबिंदसागर जलाशय के 370 मछुआरों को 11.5 लाख रूपए के गिल जाल अनुदान के रूप में दिये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मछुआरों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिनमें मुख्यतः दुर्घटना बीमा योजना, मछुआरा आवास योजना, वर्जित काल राहत राशि इत्यादि शामिल हैं। इसके बाद ऐसा ही एक अन्य शिविर पौंग जलाश्य में भी लगाया जाना प्रस्तावित है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा